(Chandigarh News) डेराबस्सी।भारत विकास परिषद की डेराबस्सी में एक और शाखा विवेकानंद के नाम के खुल गई है। इसका विधिवत शुभारम्भ डेराबस्सी में पहुंचे पंजाब प्रान्त के अध्यक्ष बलविंदर बिट्‌टू ने किया। शाखा की पहली बैठक प्रधान बरखा राम की अध्यक्षता में हुई जिसे लगभग 85 सदस्यों ने भाग लिया जबकि पंजाब प्रान्त के जिला मोहाली के संग्रेजक भूषण कुमार विशेष तौर पर शामिल हुए।

बैठक में परिषद जिन 5 मूलभूत सिद्धान्तों पर काम करती है,उन पर चर्चा की गई। इस नई टीम में 15 महिलाएं भी नए सदस्य के रुप में जुड़ी हैं जिन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। नई शाखा में प्रधान बरखाराम के अलावा नितिन जिंदल को उपप्रधान, उपेश बांसल को सचिव, अश्विनी शर्मा को कोषाध्यक्ष, रिटायर्ड प्रिंसीपल श्रीमती साधना संगर को महिला प्रमुख, प्रमोद जैन को संपर्क, पवन धीमान को सेवा, जयप्रकाश धीमान को संस्कार व हरभजन सिंह पर्यावरण कन्वीनर बनाए गए। नितिन जिंदल ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।

Chandigarh News : चार दशक के अकाली गुरदर्शन सैनी 26 को शामिल होंगे भाजपा में,सीएम नायब सिंह सैनी डेराबस्सी में करेंगे ऐलान