Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद चंडीगढ़ में कांग्रेस के नवनिर्वाचित सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी और डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच. एस. लक्की ने उन्हें कुर्सी पर बिठाकर कार्यभार सौंपा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर तरुणा मेहता के पति यादविंदर मेहता, मनीमाजरा से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो, राजनीतिक सचिव नरेंद्र सिंह नंदी,राजीव मोदगिल सोनू, अजय शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, बुआ सिंह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने नवनिर्वाचित डिप्टी मेयरों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच. एस. लक्की ने इस मौके पर कहा, “यह चंडीगढ़ कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है। नगर निगम में हमारी मजबूती जनता के भरोसे का प्रतीक है।
हम जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और चंडीगढ़ के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।”कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो ने कहा, “कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से यह जीत संभव हुई है। हम शहर की बेहतरी के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण से काम करेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। पूरे माहौल में जोश और उत्साह देखने को मिला, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में पार्टी की मजबूती को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।