Chandigarh News: अकेली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ़्तार 

0
67

चंडीगढ़ (आज समाज): चंडीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे मनचले को काबू किया था, जो पीजी में रहने वाली अकेली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था। उसने अब तक करीब 10 वारदातों को कबूल लिया है। अब चंडीगढ़ सेक्टर-11 पुलिस उसे बुडैल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस को शक है कि उसने और भी इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया होगा। वह पार्क में अकेली लड़की को देखकर उसे काबू करता था। फिर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। उसने कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म भी किया है। लेकिन लड़कियां डर की वजह से शिकायत नहीं दी है। अब पुलिस मामले में पीड़ितों की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान सावन भट्टी के रूप में हुई है।

गर्लफ्रेंड भी करती है निजी कंपनी में जॉब

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की गर्लफ्रेंड भी एक निजी कंपनी में जॉब करती है। वह ज्यादातर नाइट शिफ्ट में नौकरी करती है। आरोपी ने कबूला है कि वह ऑनलाइन वीडियो देखकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता था। उसकी गर्लफ्रेंड घर पर न होने का वह फायदा उठाता था। आरोपी इतना शातिर है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपने घर न जाकर कहीं दूसरी जगह जाता था। लेकिन पुलिस ने आरोपी की सफेद रंग की एक्टिवा को ट्रेस कर लिया था। इस एक्टिवा के जरिए यह पकड़ा गया है।

कंप्यूटर में ग्रेजुएशन 

आरोपी ने कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री की हुई है। वह अपनी इस पढ़ाई के दम पर ही बड़ी चालाकी से इन वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। यहां पर वह सेक्टर 49 में रहता है। वह यहां पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता है। जबकि मोहाली में एक जिम ट्रेनर के रूप में काम करता है। पुलिस को शक है कि वह जिम के अंदर भी इस तरह की छेड़छाड़ करता होगा। आरोपी को सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार किया था। लेकिन उसे जेल भेज दिया था। आज एक दूसरे मामले में सेक्टर 11 पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।