Chandigarh News: इब्राहिमपुर में जहरीली वस्तु के सेवन से पीड़ित एक विवाहित महिला ने अस्पताल में तोड़ दम

0
133
Chandigarh News

Chandigarh News: नजदीकी गांव इब्राहिमपुर में जहरीली वस्तु के सेवन से पीड़ित एक विवाहित महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान 34 वर्ष की गगनदीप कौर पत्नी सुखविंदर सिंह के तौर पर हुई है जो नजदीकी गांव परागपुर से थी। डेराबस्सी पुलिस ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक गगनदीप का और का विवाह सुखविंदर सिंह से करीब एक दशक पहले हुआ था। परिवार में उसके दो बेटे भी हैं। सूत्रों से पता चला है कि उसने 25 नवंबर को किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। इसके बाद से उसका प्राइवेट तौर पर इलाज चल रहा था परंतु 10 दिसंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उसे चंडीगढ़ के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया गया है। उसका कहना है कि बॉडी का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। मामला दर्ज करने से पहले परिजनों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।