Chandigarh News: चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से साल 2024 में रिकॉर्ड वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से किए गए चालान के आंकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर तक 9.85 लाख 451 चालान किए गए हैं।
इस बार चालान से होने वाली कमाई 23.03 करोड़ तक पहुंच गया। वर्ष 2023 में पुलिस ने 9 लाख 55 हजार 487 वाहन चालकों के चालान किए और चालकों से 10 करोड़ 40 लाख 14 हजार 753 रुपये का राजस्व आया। वर्ष 2021 में ट्रैफिक पुलिस ने दो लाख 32 हजार 319 चालान किए। इससे 12 करोड़ 51 लाख 78 हजार 578 रुपये का राजस्व आया। वर्ष 2022 में पुलिस ने 6.02 लाख 454 वाहन चालकों के चालान काटकर 11 करोड़ 13 लाख 7 हजार 708 रुपये का राजस्व सरकारी खाते में जमा करवाया।
एक चालक के 222 चालान
एक वाहन चालक के 10 नहीं, 20 नहीं, 50 बल्कि 269 चालान हुए हैं। इसमें सोचने वाली बात यह है कि क्या इस वाहन चालक को ट्रैफिक नियमों का पता नहीं है या जानबूझकर नियमों को ताक पर रख वाहन को शहर की सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है।