प्रदेश के 5 शहरों में छाई धुंध, विजिबिलिटी 80 से 100 मीटर
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में दिन प्रतिदिन मौसम में बदलाव हो रहा है। आज सिरसा के रानियां में घनी तो पलवल, जींद, रेवाड़ी और नारनौल में हल्की धुंध है। रानियां में विजिबिलिटी 80 से 100 मीटर है। शीतलहर चल रही है। इससे दिन के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी महीने में पहले पखवाड़े में लगातार ठंड देखने को मिलेगी, जबकि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ठंड के तेवर ढीले पड़ जाएंगे। 3 से 5 फरवरी तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार फरवरी महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसमें केवल 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश होने की संभावना है। फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा। उन्होंने कहा कि 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्की बारिश की संभावना है।
हरिद्वार : हर की पौड़ी पर भी गंगा में लोगों ने लगाई डुबकी
धार्मिक नगरी हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर भीबसंत पंचमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में पवित्र डुबकी लगाने और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने के लिए एकत्र हुए। सुबह से ही यहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
साथ ही मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कई लोगों ने दान-पुण्य और अनुष्ठान भी किए। कई ने गंगा आरती में भाग लिया। माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती (Maa Saraswati) का जन्म हुआ था और इस शुभ दिन पर गंगा में डुबकी लगाने का बहुत महत्व है।