चलेंगी तेज हवाएं, छाए रहेंगे बादल
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज भी बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग ने हरियाणा के अधिकतर इलाकों में तेज हवाओं के चलने व बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी प्रदेश में दिन भर बादल छाए रहेंगे। वहीं गत दिवस दोपहर बाद हुई बारिश के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद भी प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हैं। वहीं प्रदेशभर में गुरुवार को हुई बारिश, बादल छाए रहने व आंधी चलने से तापमान में काफी बदलाव देखने को मिला। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव हुए।
हिसार रहा सबसे गर्म
प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार रहा। जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सोनीपत में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद सोनीपत का तापमान 39.6 डिग्री पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट रेवाड़ी में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की। जिसके बाद रेवाड़ी का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।