Haryana Weather News: हरियाणा के 3 जिलों में बारिश के आसार

0
14
हरियाणा के 3 जिलों में बारिश के आसार
Haryana Weather News: हरियाणा के 3 जिलों में बारिश के आसार

किसानों के माथे पर खींची चिंता की लकीरें
खरीद नहीं होने के कारण मड़ियों में लगे धान के ढेर
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: बदलते मौसम ने आज फिर किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। धान कटाई का सीजन शुरू हो चुका है। मंडियों में धान की आवक जोरों पर है। लेकिन एक तो खरीद न होने के कारण किसान परेशान है वहीं दूसरा मौसम विभाग ने हरियाणा के तीन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसकारण किसानों का चिंतित होना सवाभिक है। क्योंकि मड़ियों में धान के ढेÞर लगे पड़े है। लेकिन राइस मिलर्स की हड़ताल के चलते कोई भी धान की नहीं खरीदी गई। यहीं नहीं राइस मिलर्स ने जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक किसानों को बारदाना देने से भी मना किया हुआ। मड़ियों में जगह न होने के कारण बहुत से किसानों हाइवे किनारे भी धान के ढेÞर लगा रखे है। मौसम विभाग ने जिन तीन जिलों में बारिश की चेतावनी दी है उनमें पंचकूला, यमुनानगर व करनाल शामिल है। इसके अलाव जीटी रोड बेल्ट के कूछ जिलों में भी बूंदाबांदी की आशंका जताई गई है। हालांकि दिन में लगातार धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालात यह हो गए हैं कि पारा 38 के पार पहुंच गया है। 24 घंटे की बात करें तो चरखी-दादरी जिला सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी

हरियाणा में पिछले 3 दिनों से बारिश नहीं हो रही है। 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा चरखी-दादरी गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सूबे के अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। वहीं हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल ने बताया कि 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। हरियाणा में अभी मानसून की 2 दिन वापसी नहीं होगी। इस दौरान मानसून हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें :  Supreme Court: मेडिकल और डेंटल कोर्स में एनआरआई कोटा पूरी तरह धोखाधड़ी, धंधा बंद करे पंजाब सरकार