मौसम विभाग ने एक-दो जगह ओलावृष्टि होने की भी जताई आशंका
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में कल से 1 मार्च तक बारिश को सकती है। एक-दो जगहों पर मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होंगे।। एक पश्चिमी विक्षोभ आज तक और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी से 1 मार्च तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं।
इसके अलावा एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में एक मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।
प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से अचानक ठंड बढ़ गई थी। अब लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है।
बूंदाबांदी से तापमान में आएंगी गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में आंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से एक मार्च के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में 11-12 अप्रैल को हो सकता सीईटी