आज समाज डेस्क: महाभारत के विद्वान विदुर ने गृहस्थ जीवन को सम्मानजनक और सुखी बनाने के लिए कुछ अहम नीतियां बताई हैं। अगर मनुष्य ये नीतियां अपना ले तो वह अपने वैवाहिक जीवन को सफल बना सकता है। महात्मा विदुर का कहना है कि विवाह के बाद हर महिला को ससुराल में कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर वह ऐसा करेगी तो रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहे और घर का माहौल भी बेहतर बना रहेगा। विवाहित महिला को अपने ससुराल वालों के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए।

घर में धन का खर्च हमेशा सोच समझकर करें

महात्मा विदुर की नीति में बताया गया है कि हमेशा जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए। उनकी नीति के अनुसार घर में धन का खर्च हमेशा सोच समझकर करें। यदि कोई महिला जरूरत से ज्यादा खर्च करती है तो इससे आर्थिक परेशानियों में इजाफा हो सकता है और घर में तनाव बढ़ेगा। इसके अलावा कभी किसी से किसी की तुलना मत करो। हर परिवार का अपना-अपना तरीका होता है, इसलिए मायके व ससुराल की तुलना अगर करेंगे तो इससे रिश्तों में दूरियां बन सकती हैं। ससुराल के रीति-रिवाजों को अपनाना ही बेहतर।

पारिवारिक मामलों को बाहर साझा करना अनुचित

महात्मा विदुर द्वारा उल्लेखित की गई नीतियों में बताया गया है कि पारिवारिक मामले निजी होते हैं और उन्हें बाहर साझा करना ठीक नहीं है। यदि कोई महिला अपने ससुराल की बातें अपने दोस्तों अथवा मायके वालों या अपने मायके के रिश्तेदारों से शेयर करती है तो इससे परिवार में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और तनाव भी बढ़ सकता है। इस कारण एक विवाहित लड़की को न तो अपनी मां की कहानी अपने ससुराल वालों को बतानी चाहिए और न ही अपने ससुराल वालों की कहानी अपनी मांको बतानी चाहिए। महात्मा विदुर कहना चाहते हैं कि महिला को कभी अपने पति व ससुराल वालों का अपमान नहीं करना चाहिए।

ससुराल में सम्मान के साथ रहना बहुत जरूरी

ससुराल में सम्मान के साथ रहना बहुत जरूरी है। अगर कोई लड़की अपने पति या ससुराल वालों का अपमान करती है या उनकी बातों को नजरअंदाज करती है तो इससे रिश्ते में खटास आ सकती है। ऐसे रिश्ते लंबे समय तक नहीं चलते। इस कारण हर विवाहित महिला को अपने पति और सास का आदर करना चाहिए।

महिला गुस्सा करे तो घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता

कभी गुस्सा नहीं होना चाहिए। जिस घर में स्त्री बहुत अधिक क्रोध करती है, वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता। महात्मा विदुर के अनुसार क्रोध किसी भी रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होना या लड़ना पारिवारिक माहौल को खराब कर सकता है। इसलिए, व्यक्ति को शांत रहना चाहिए और हर परिस्थिति को समझदारी से संभालना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  Durgashtami: शुक्रवार को रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, करें ये उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट

यह भी पढ़ें :  Pitru Paksha News: अपने पूर्वजों एवं पितरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पुण्य अवसर है पितृपक्ष

यह भी पढ़ें : Religion: नाथ पंथ का समरसता संदेश, सनातन धर्म में समरसता का भाव समाहित