Chanakya Niti: दो चीजों से घबराने वाला व्यक्ति नहीं होता है सफल, दूसरों से पिछड़ जाता है

0
62
Chanakya Niti
Chanakya Niti: दो चीजों से घबराने वाला व्यक्ति नहीं होता है सफल, दूसरों से पिछड़ जाता है

आज समाज डेस्क: भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक आचार्य चाणक्य की नीति में यह भी कहा गया है कि जो व्यक्ति दो चीजों से घबरा जाता है वह दूसरे लोगों से पीछे रह जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वे कौन सी ऐसी दो चीजें हैं जिनसे डरने वाला व्यक्ति जीवन में दूसरों से पिछड़ जाता है।

यह भी पढ़ें :  Chankya Niti: ऐसे सफल बनाया जा सकता है अपना वैवाहिक जीवन

कायर कहलाता है ऐसा मनुष्य

चाणक्य ने इन दो चीजों से घबराने वाले व्यक्ति को अपनी नीतियों में कायर बताया है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी कामयाबी नहीं मिलती है। ऐसे लोग हमेशा जीवन में संकट व परेशानियों से घिरे रहते हैं।

यह भी पढ़ें :  Durgashtami: शुक्रवार को रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, करें ये उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट

ये हैं दो चीजें जिनसे डरने व्यक्ति रह जाता है पीछे 

  • आचार्य चाणक्य का कहना है कि बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है जिससे किसी भी व्यक्ति को कभी घबराना नहीं चाहिए। जो लोग परिवर्तन अथवा बदलाव से डर जाते हैं वे जीवन में कभी कामयाब नहीं होते हैं। न ही उन्हें कभी अपने लक्ष्य की प्राप्ति होती है। चाणक्य की नीति के मुताबिक परिवर्तन सदैव नए अवसर व अनुभव लेकर आता है। इसे हमेशा हर किसी व्यक्ति को सकारात्मकत रूप से देखना चाहिए।
  • आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को अपने जीवन में संघर्ष से भी कभी नहीं घबराना चाहिए, क्योंकि ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी कामयाब नहीं होता है। संघर्ष करने वाला व्यक्ति तन और मन दोनों से मजबूत होता है। जो लोग संघर्ष से डर जाते हैं वह दूसरों से हमेशा ही पिछड़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Chanakya Niti For Success: जीवन में बुलंदियों पर पहुंचना है तो इन लोगों से रहें हमेशा दूर

दुनियाभर में प्रसिद्ध है चाणक्य नीति

बता दें कि आचार्य चाणक्य की नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। उनकी नीतियों को चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों में मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं का वर्णन किया है। उनकी नीतियों का अनुसरण करने वाला मनुष्य हमेशा सफल होता है और सुख प्राप्त करता है।

यह भी पढ़ें : Chankya Niti: चरित्रहीन, लालची, नशेबाज, और आलसी लोगों की न करें कभी मदद