Champions Trophy 2025 PAK vs NZ | नई दिल्ली | न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहले मैच से आज चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया। पहला वनडे कराची के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 320 रन बनाकर पाकिस्तान को 321 रनों का टारगेट दिया है।
न्यूजीलैंड की तरफ से दो खिलाड़ियों ने शतक जमाया। ओपनर विल यंग ने 113 गेंद पर 101 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जमाया। वहीं टॉम लैथम ने 104 गेंद में 118 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए।
अंत में ग्लेन फिलिप्स ने भी तेज गति से 39 गेंद में 61 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं डेवोन कॉनवे व डैरेल मिचेल ने 10-10 रन बनाए। केन विलियम्सन मात्र 1 रन ही बना पाए। पाकिस्तान की तरफ से नसीम शाह ने 10 ओवर्स में 63 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। हारिस रऊफ महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने भी 10 ओवर्स में 83 रन देकर 2 विकेट निकाले। अबरार अहमद ने 10 ओवर्स में 47 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
5th Test Ind vs Aus Live : पांचवें टेस्ट मैच में भारत की शर्मनाक हार