Chamoli Avalanche: 55 में से 47 सड़क निर्माण मजदूर/कर्मचारी सुरक्षित निकाले

0
58
Chamoli Avalanche
Chamoli Avalanche: 55 में से 47 सड़क निर्माण मजदूर/कर्मचारी सुरक्षित निकाले

Today Updates On Chamoli Avalanche, (आज समाज), देहरादून:  उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन में फंसे 55 में से 47 मजदूरों/कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शुक्रवार को जिले में माणा गांव के पास एवलांच हुआ था जिसमें सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर/कर्मचारी फंस गए थे।

आठ पीड़ित अभी नहीं निकाले जा सके, प्रयास जारी

अधिकारियों ने आज बताया कि एसडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी व अन्य बचाव दल घटना के बाद से बचाव के काम में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि 47 मजदूरों व कर्मियों को निकाल लिया गया है और आठ पीड़ित अभी नहीं निकाले जा सके हैं। उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास निरंतर जारी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात तक 33 लोग बचाए गए थे और 14 लोगों का आज सुबह रेस्क्यू किया गया।

सीएम धामी लगातार कर रहे बचाव कार्यों की समीक्षा

शुरुआती रिपोर्टों में बताया जा रहा था कि 57 लोग हिमस्खन की चपेट में आए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस पर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि 55 लोग चपेट में आए थे और दो कर्मचारी छुट्टी पर गए थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास से चल रहे बचाव कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

सरकार ने जारी किए हैं हेल्पलाइन नंबर

उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को लोगों को हिमस्खलन से संबंधित सहायता या जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए। उत्तराखंड सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) के अनुसार, लोगों को हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जो उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं।

अमित शाह ने की मुख्यमंत्री धामी से की बात

सरकार ने निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: मोबाइल नंबर: 8218867005, 9058441404; टेलीफोन नंबर: 0135 2664315; टोल फ्री नंबर: 1070। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से बात की और आश्वासन दिया कि सरकार की प्राथमिकता घटना में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है। गृह मंत्री ने डीजी आईटीबीपी और डीजी एनडीआरएफ से भी बात की। उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिकता दुर्घटना में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand Avalanche: चमोली जिले में माणा के पास एवलांच, 57 से 16 श्रमिक बचाए