Chamba News : चंबा 2453 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वन आवरण से ढका

0
152
चंबा 2453 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वन आवरण से ढका
चंबा 2453 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वन आवरण से ढका

Chamba News (आज समाज) चंबा :चंबा वन वृत्त वन संसाधनों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध एवं पोषित है। जिला का 4256 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वन विभाग के अधीन है। जिसमें से 2453 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वन आवरण से ढका है जबकि  शेष अधिक ऊंचाई बाले क्षेत्रों में घास एवं विभिन्न प्रकार के अन्य जड़ी बूटियां विद्यमान है।

यह क्षेत्र जिला में जैव परिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने के अलावा वन्य जीवों तथा स्थानीय लोगों के पालतू पशुओं के लिए भी चारे इत्यादि का प्रमुख साधन है। प्रत्येक वर्ष मॉनसून सीजन के दौरान जिला चंबा में लगभग 1200 हेक्टेयर वन भूमि में पौधारोपण किया जाता है। पौधारोपण कार्यों के लिए विभागीय नर्सरियों में प्रतिवर्ष विभिन्न प्रजातियों के लगभग 12 से 14 लाख पौधों तैयार किए जाते है।

अभिलाष दामोदरन ने बताया कि जिला में वन संपदा के संरक्षण में आगजनी  की घटनाएं वन विभाग के लिए सबसे प्रमुख चुनौती है, लोगों द्वारा अपनी घासिनियों को साफ-सफाई के मकसद से आग लगाना वनों में आगजनी की घटनाओं का प्रमुख कारण है। इस समस्या के समाधान के लिए वन विभाग द्वारा समय-समय पर निरंतर लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें वनों में आग न लगने वारे विशेष हिदायतें दी जा रही हैं।

विभाग द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयासों के बावजूद  जिला में इस बार 213 आगजनी के मामले सामने आए हैं। जिस कारण 2763 हेक्टेयर क्षेत्रफल  भूमि में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है तथा लगभग 440  हेक्टेयर  पौधरोपित क्षेत्र नष्ट हुआ है । उन्होंने बताया कि विभागीय आकलन के अनुसार इन आगजनी की घटनाओं से सरकार को 68 लाख का राजस्व नुकसान हुआ है जबकि प्रकृति, जैव विविधता, तथा वन्य जीवों को हुए को हुई भारी क्षति का आकलन नहीं किया जा सकता है।