हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन
Panipat News (आज समाज) पानीपत: हरियाणा में निकाय चुनाव के बीच भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर जिले कस्बे से भाजपा में शमिल होने वाले नेताओं का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में गत दिवस पानीपत में जिला परिषद की चेयरपर्सन भाजपा में शामिल हो गई है।

गत दिवय जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल ने अपने 7 पार्षदों के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली के आवास पर पहुंचकर पार्टी ज्वाइन की। मोहन लाल बडौली ने चेयरपर्सन काजल देशवाल को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान काजल देशवाल के पति भी मौजूद रहे।

यह पार्षद भी हुए भाजपा में शामिल

बता दें कि भाजपा समर्थित ज्योति शर्मा को कुर्सी से हटाकर ही काजल जिप चेयरपर्सन बनीं थी। जिप चेयरपर्सन काजल देशवाल के अलावा जिला परिषद के अलग-अलग वार्ड से पार्षद नरायण दत्त, आकाश पोरिया, रेखा, हरेंद्र, पूजा, दयानंद कश्यप व जितेंद्र ने भी भाजपा ज्वाइन की है। ये सभी भी सोनीपत स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के आवास पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें  : हरियाणा में भ्रष्ट अधिकारियों को 50 साल की उम्र के बाद नहीं मिलेगी एक्सटेंशन