Chairman Sumit Rana : 28 फरवरी तक संगठन विस्तार का कार्य पूरा करें पदाधिकारी : सुमित चेयरमैन

0
100
मंडी अटेली में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते चेयरमैन सुमित राणा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश मित्तल
मंडी अटेली में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते चेयरमैन सुमित राणा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश मित्तल
  • अब हम सभी को मिलकर चुनाव की तैयारी में गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ना है: अभिमन्यु राव

Aaj Samaj (आज समाज),Chairman Sumit Rana,नीरज कौशिक, मंडी अटेली/नारनौल : लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं तथा देश में कभी भी चुनाव आचार संहिता लग सकती है। इसलिए पार्टी के जो भी पदाधिकारी हैं, उन्हें संगठन विस्तार 28 फरवरी से पहले-पहले कर लेना चाहिए, ताकि आचार संहिता लगने के बाद सीधे चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरा जा सके। उक्त आह्वान जजपा के वरिष्ठ नेता एवं चेयरमैन सुमित राणा ने मंडी अटेली में कनीना रोड पर गैस गोदाम के नजदीक चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए किया। यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता ने बताया कि उनके साथ व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मित्तल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जाखड़ एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान भी विशेष रूप से साथ आए हुए थे।

इस मौके पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चेयरमैन सुमित राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़े या गठबंधन में लड़ें, सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला के आदेशों पर एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि अब अटेली में चुनाव कार्यालय खोल दिया गया है, इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं। गांव-गांव घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और लोगों को बताएं कि हमारी गठबंधन सरकार ने जनकल्याण के कितने सारे कार्य किए हैं। पार्टी का आदेश मानकर पदाधिकारी रूठों को मनाने का भी कार्य करें और उन्हें अपनी पार्टी से जोड़ें। यदि उन्हें कहीं कोई समस्या आती है तो वह सीनियर कार्यकर्ताओं की मदद ले सकते हैं। यदि जरूरत पड़ी तो हम सब उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव ने कहा कि आज से यहां सुचारू रूप से कार्यालय खोल दिया गया है। अब हम सभी को मिलकर चुनाव की तैयारी में गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ना है तथा पार्टी का जो भी आदेश होगा या जो भी कंडीडेट होगा, उसे रिकार्ड तोड़ मतों से यहां से चुनाव जीताकर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने बहुत सारे जनकल्याण एवं विकास के कार्य संपन्न करवाए हैं, हमें लोगों के बीच जाकर उन्हें उनकी नीतियों से अवगत कराना है।

इस मौके जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, राव सुरेश शास्त्री, युद्धवीर पालड़ी, सुविधा शास्त्री, ठाकुर रतनसिंह, संजीव तंवर, राजकुमार खातोद, बेदू रातां, कर्मवीर यादव, डा. राजकुमार यादव, संदीप खोरी, कंवर सिंह नंबरदार, नवीन राव, महीपाल नंबरदार, सन्नी यादव, दीपक यादव, आरती यादव, हरचंद तोबड़ा, सचिन जिला पार्षद, महेंद्र खन्ना, संदीप भांखर, रमेश इसराणा, इंद्रपाल बोचड़िया, देव सरपंच, विक्रम सरपंच, मूलचंद सरपंच, रजनी सरपंच, थावर सिंह, सुमन कारिया, जसवंत मास्टर, केशव वर्मा, पितांबर तंवर, प्रकाश दौंगड़ा, टीन्नू पटीकरा, सुषमा यादव, महेंद्र लांबा, मधु कटकई, कविता खोरी, नेहा रामपुरा व गीता सराय आदि मौजूद थे।

Connect With Us: Twitter Facebook