Dharamshala news : धर्मशाला पहुंचे वित्तायोग के अध्यक्ष

0
53
धर्मशाला पहुंचे वित्तायोग के अध्यक्ष
धर्मशाला पहुंचे वित्तायोग के अध्यक्ष

किया मैकलोड़गज स्थित तिब्बतियन मोनास्ट्री का दौरा

Dharamshala news (आज समाज ) धर्मशाला:  हिमाचल की वित्तीय आवश्यकताओं तथा अन्य मुद्दों को लेकर राज्य में आए वितायोग के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया मंगलवार को धर्मशाला में विजिट किया। इससे पहले गगल एयरपोर्ट पर उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने वितायोग के अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि वितायोग के अध्यक्ष के साथ बोह दरीणी में भूस्खलन इत्यादि की आपदाओं को रोकने के लिए विस्तार से चर्चा की तथा करेरी में पर्यटन विकास की संभावनाओं से भी अवगत करवाया गया है।

राज्य सरकार की ओर से गत दिनों मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने भी वितायोग के समक्ष राज्य हिमालयी क्षेत्र के राज्यों में आपदाओं की अधिक संभावनाएं होने के कारण इन क्षेत्रों के लिए आपदा जोखिम सूचकांक तैयार किया जाने का पक्ष रखा है तथा राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया तथा राष्ट्र निर्माण में प्रदेश के योगदान को देखते हुए।

वितायोग के अध्यक्ष ने किया तिब्बतियन मोनास्ट्री का विजिट

वितायोग के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया मकलोडगंज में तिब्बतियन मोनास्ट्री में विजिट किया, इस दौरान उनके साथ एमडी एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री तथा निजी सचिव कुमार विवेक भी उपस्थित थे।