आज समाज, नई दिल्ली: Chahal-Dhanashree Divorce: चहल और धनश्री के रिश्ते में खटास की खबरें लगातार चर्चा में थीं। हालांकि दोनों ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने इन दोनों के तलाक की पुष्टि कर दी है।
हिंदू मैरिज एक्ट 13बी के तहत दोनों ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि सुलह की निर्धारित 6 महीने की समय सीमा को दरकिनार करते हुए तलाक पर जल्द से जल्द फैसला सुनाया जाए। कोर्ट ने उनकी इस अपील को स्वीकार कर लिया है।
2020 में शादी हुई थी चहल और धनश्री की शादी
चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी रचाई थी। उस वक्त दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। लेकिन शादी के दो साल बाद ही इनके रिश्ते में दरारें आनी शुरू हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते ढाई साल से ये कपल अलग रह रहा है।
फैंस का टूटा दिल
चहल और धनश्री की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ डांस और मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करते थे। अब इनके अलगाव की खबर से फैंस का दिल टूट गया है।
हाल ही में धनश्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर चहल के साथ पुरानी तस्वीरें फिर से देखने को मिली थीं। इससे फैंस को उम्मीद थी कि शायद ये दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका दे सकते हैं। लेकिन अब कोर्ट के इस फैसले के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।