Punjab News : राजस्व जुटाने में सेस की महत्वपूर्ण भूमिका : चीमा

0
14
Punjab News : राजस्व जुटाने में सेस की महत्वपूर्ण भूमिका : चीमा
Punjab News : राजस्व जुटाने में सेस की महत्वपूर्ण भूमिका : चीमा

वित्त मंत्री ने राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त जीएसटी सेस के निष्पक्ष वितरण की वकालत की

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश की मौजूदा आर्थिक स्थिति के चलते जीएसटी मुआवजे की बहुत अहमियत है। पंजाब के साथ-साथ यह उन सभी प्रदेशों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो आर्थिक अनियमित्ता से गुजर रहे हैं। यह विचार प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुआवजे के सेस के पुनर्गठन के बारे में मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठक में भाग लेते हुए कहे।

इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अस्थिर मांग वाली वस्तुओं और लक्जरी वस्तुओं पर लगाया गया सेस पंजाब के लिए राजस्व जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, उन्होंने राज्यों में राजस्व जुटाने में आत्मनिर्भरता के महत्व को भी उजागर किया।

जरुरतमंद राज्यों के बीच सामान वितरण जरूरी

अतिरिक्त सेस की वसूली के संबंध में, पंजाब ने इसका उचित प्रक्रिया के आधार पर राज्यों में वितरण का प्रस्ताव रखा ताकि जरुरतमंद राज्यों के बीच समान वितरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने इस पर जोर दिया कि इससे देश की संघीय संरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

उन्होंने ऐसे राज्यों की पहचान करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जिन्हें इस तरह के मुआवजे की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि इन राज्यों को सेस के वितरण के करने के उद्वेश्य से मानदंड निर्धारित किए जाएं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों का उद्देश्य राज्यों में राजस्व के प्रवाह को बनाए रखना और उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें : Punjab Farmers Protest : प्रदेश के सभी टोल आज फ्री कराएंगे किसान

यह भी पढ़ें : Punjab News Update : पराली से बायोगैस उत्पन्न करेंगे : अरोड़ा