Punjab News : केंद्र ने महिला शिक्षा, रोजगार की अनदेखी की : गिल

0
142
केंद्र ने महिला शिक्षा, रोजगार की अनदेखी की : गिल
केंद्र ने महिला शिक्षा, रोजगार की अनदेखी की : गिल

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने केंद्रीय बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिलाओं के लिए नाकाफी बताया। इसके साथ ही गिल ने ने केंद्र सरकार को बजट पर पुर्न विचार करने और ऐसे प्रयास शामिल करने की अपील की जो महिलाओं के सशक्तिकरन और उनकी विलक्षण चुनौतियां का हल कर सकें।

उन्होंने सरकार से अपील की कि वह देश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को यकीनी बनाने के लिए महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य संभाल और उद्दमिता के लिए बड़े स्तर पर फंड अलॉट करे। गिल ने इस बात पर जोर दिया कि बजट महिलाओं की अहम जरूरतों को पूरा करने में बुरी तरह असफल रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरन के लिए कोई विशेष प्रोगराम या वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की गई है।

उन्होंने उजागर किया कि महिलाएं अपनी आर्थिक, सामाजिक और सेहत स्थिति को और बढिया बनाने संबंधी प्रयत्नों की आशा कर रही थी, परन्तु बजट इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। राज लाली गिल ने कहा कि केंद्रीय बजट में महिलाओं के चिंताजनक हालातों को पूरी तरह अनदेखा किया गया है। उन्होंने आगे कहा, ह्यह्य इस बजट में किए वायदे केवल दिखावा है। जब तक यह लागू होंगे तब तक एक और बजट आ जाएगा।