विश्व की सबसे प्राचीन हड़प्पा कालीन सभ्यता का केंद्र है राखीगढ़ी
Hisar News (आज समाज) हिसार: 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया गत दिवस हिसार के राखीगढ़ी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ्स आयोग के अन्य सदस्य भी साथ थे। यहां पर उन्होंने 6 हजार साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता का अवलोकन किया। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक अमित खत्री और उप निदेशक डॉ. बनानी भट्टाचार्य ने आयोग को स्थल की जानकारी दी। राखीगढ़ी विश्व की सबसे प्राचीन हड़प्पा कालीन सभ्यता का केंद्र है।
मिट्टी के गहने पहनती थी महिलाएं
खुदाई में मिले साक्ष्यों से पता चला कि यहां कच्ची और पक्की ईंटों के मकान थे। लोग मिट्टी के बर्तन और बच्चों के लिए मिट्टी के खिलौने बनाते थे। महिलाएं मिट्टी के गहने पहनती थी। टीला नंबर एक पत्थर के मनके बनाने का प्रमुख केंद्र था। टीला नंबर दो में मकानों में पहरेदारों के लिए अलग कक्ष मिले हैं।
कुशल कारीगर थे हड़प्पा सभ्यता के लोग
शहर में बाजार और रिहायशी इलाके अलग-अलग थे। पानी निकासी की उत्तम व्यवस्था थी। खुदाई में हाथी दांत की वस्तुएं भी मिली हैं। टीला नंबर छह में दीवारों पर मिट्टी का प्लास्टर मिला है। दौरे के दौरान उपायुक्त अनीश यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्राचीन अवशेषों से पता चलता है कि यहां के लोग कुशल कारीगर थे। उनकी कला और शिल्प में महारत थी।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज से 3 मई तक बारिश की संभावना
ये भी पढ़ें : आज रिटायर होंगे आईएएस अधिकारी अशोक खेमका, रॉबर्ट वाड्रा की डीएलएफ लैंड डील रद्द कर आए थे चर्चा में