हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने किया था दिल्ली में प्रचार
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। अभी तक के रुझानों में भाजपा में भाजपा 2 सीटें जीत चुकी है। वहीं 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी 2 सीटें जीत चुकी है। आप 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा ने 27 साल का सुखा खत्म करते हुए सत्ता में वापसी की है। 4 महीने पहले ही हरियाणा में भी भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है।
चूंकि दिल्ली हरियाणा से सटी हुई है, इस वजह से हरियाणा के सीएम नायब सैनी से लेकर कई दिग्गज नेता दिल्ली में प्रचार में डटे हुए थे। अरविंद केजरीवाल ने जब भाजपा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया तो सीएम नायब सैनी ने ही मोर्चा संभाला था। उन्होंने न केवल हरियाणा में यमुना का पानी पिया बल्कि दिल्ली जाकर भी यमुना के पानी की गंदगी का सच बताया था। हरियाणा में भाजपा कार्यताओं ने लड्डू बांटकर व डोल की थाप पर नाचकर दिल्ली जीत का जश्न मनाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत: बडौली
हरियाणा इखढ के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जीत का आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में लंबे समय से केजरीवाल की सरकार थी। केजरीवाल की पार्टी ने दिल्ली में भ्रष्टाचार के साथ जनता को गुमराह करते हुए भय का वातावरण बनाया है। उन्होंने झूठ बोलते हुए जनता को गुमराह किया है। प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस जीत के लिए पूरा श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का है। अब दिल्ली में तेज गति के साथ विकास के काम होंगे।
ये भी पढ़ें : Delhi Chunav 2025 Result Live: दिल्ली की जनता ने इस बार केजरीवाल के बुरे मॉडल को खारिज किया : वीरेंद्र सचदेवा