नई दिल्ली। मुंबई में अब नाइट कर्फ्यूलगाया गया है। मुंबईमेंटीम इंडिया केपूर्वक्रिकेटर सुरेश रैना नाइट कर्फ्यू के उल्लंघन मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। सुरेश रैना को सिंगर गुरु रंधावा के साथ हिरासत में लिया गया। बाद मेंदोनों को बेल पर रिहा किया गया। मुंबई में उनके खिलाफ इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। एक क्लब में पार्टी के दौरान मुंबई पुलिस ने करीब 34 लोग पार्टी कर रहे थे। रैना और गुरु रंधावा, सुजैन खान के साथ 34 लोगों में शामिल थीं। इन सभी पर कोरोना वायरस नियम तोड़ने का आरोप लगा है। एक अखबार मेंछपी खबर के अनुसार रेड ड्रैगन फ्लाइ क्लब में पड़ी, जो कि मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट में है। इस क्लब में हाइ प्रोफाइल पार्टी चल रही थी, जिसमें रैना के अलावा बॉलीवुड के भी कुछ जाने-माने चेहरे शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु रंधावा, सुजैन खान और सिंगर बादशाह भी इस पार्टी में मौजूद थे। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रेड पड़ने के बाद कई सितारे क्लब के पीछे के दरवाजे से भाग निकले। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रैना की बात करें तो सोमवार को ही उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूनार्मेंट के लिए 26 सदस्यीय संभावितों की लिस्ट जारी की है, जिसमें रैना का नाम भी शामिल है। रैना इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलने के लिए दुबई रवाना हुए थे, लेकिन आईपीएल के आगाज से पहले ही निजी कारणों से स्वदेश लौट आए थे।