Case Filed Against Orry: सोशल मीडिया सेंसेशन Orry के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

0
90
Case Filed Against Orry: सोशल मीडिया सेंसेशन Orry के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

आज समाज, नई दिल्ली: Case Filed Against Orry: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहन अवात्रमणि उर्फ Orry एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने Orry और उनके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर माता वैष्णो देवी के मंदिर के नजदीक शराब पीने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। चलिए आइये जानते पूरा मामला

जानकारी मिलते ही तुरंत लिया एक्शन

दरसअल Orry और उनके दोस्त कटरा के एक होटल में रुके हुए थे। इसी दौरान कोटेज सूट क्षेत्र में Orry और उनके साथियों को शराब पीते हुए पकड़ा गया। ध्यान देने वाली बात यह है कि माता वैष्णो देवी के पवित्र स्थल के आसपास शराब और मांसाहारी भोजन पर सख्त प्रतिबंध है।

पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। SSP रेसी परमवीर सिंह ने ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Orry समेत इन लोगों पर मामला दर्ज

कटरा पुलिस ने Orry समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है। जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

ओरहन अवात्रमणि (Orry)
दर्शन सिंह
पार्थ रैना
रितिक सिंह
राशी दत्ता
रक्षिता भोगल
शगुन कोहली
रूसी नागरिक अनास्तासिला अर्मासकिना

Orry के खिलाफ नाराजगी

इस पूरे मामले पर Orry और उनके दोस्तों की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर Orry के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal की ब्लॉकबस्टर फिल्म ने मचाया धमाल, Chhaava ने तोड़ा Pushpa 2 का रिकॉर्ड