फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली कारों को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में किया गया पेश
New Flex Fuel Cars(आज समाज) नई दिल्ली: भारत में जल्द ही ऐसी कारें लांच होने वाली है, जो पेट्रोल-डीजल पर नहीं बल्कि फ्लेक्स फ्यूल पर चलेंगी। इन कारों को हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में पेश किया गया था। इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा, टाटा पंच और महिंद्रा एक्सयूवी3एक्सओ के फ्लेक्स फ्यूल मॉडल शामिल हैं। इनमें खास बात यह है कि ये ई20 पेट्रोल से लेकर 100% इथेनॉल (ई100) तक पर चलने में सक्षम होंगी।
जानिए इन करों के बारे में
- हुंडई क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल: हुंडई की क्रेटा एसयूवी अब एक बड़े ब्रांड के तौर पर उभर चुकी है। इसे पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और अब फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट में भी लाया जा रहा है। इसमें 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 118 बीएचपी पावर और 172एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सबसे खास बात यह है कि यह गाड़ी 100% इथेनॉल (ई100) पर भी चलने में सक्षम होगी।
- टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल: टाटा पंच को पेट्रोल, सीएनजी इलेक्ट्रिक और अब फ्लेक्स फ्यूल आॅप्शन में भी लाया जा रहा है। इसमें 1.2-लीटर एनए पेट्रोल इंजन दिया गया है, हालांकि कंपनी ने अभी इसके पावर आउटपुट की जानकारी नहीं दी है। आने वाले समय में यह मॉडल मैनुअल और आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन आॅप्शन के साथ आ सकता है।
-
टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल - महिंद्रा एक्सयूवी3एक्सओ फ्लेक्स फ्यूल: महिंद्रा की नई एक्सयूवी3एक्सओ भी फ्लेक्स फ्यूल कारों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इसके पहले एक्सयूवी300 को भी फ्लेक्स फ्यूल मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया था। इसमें 1.2-लीटर इंजन दिया गया है, जो 109बीएचपी पावर और 200एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह कार ई20 से लेकर ई85 तक के मिक्सचर फ्यूल पर चलने में सक्षम होगी।
-
महिंद्रा XUV3XO फ्लेक्स फ्यूल - ये भी पढ़ें : भारतीय बाजार में कल लांच होगा आईक्यू Neo 10R 5G स्मार्टफोन