Canada News: चुनाव से पहले ही गिर सकती है ट्रूडो सरकार, खालिस्तान समर्थक पार्टी ने छोड़ा साथ

0
142
Canada News चुनाव से पहले ही गिर सकती है ट्रूडो सरकार, खालिस्तान समर्थक पार्टी ने छोड़ा साथ
Canada News : चुनाव से पहले ही गिर सकती है ट्रूडो सरकार, खालिस्तान समर्थक पार्टी ने छोड़ा साथ

Canada Trudeau Govt, (आज समाज), ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार चुनाव से एक पहले ही गिर सकती है। इसका कारण यह है, क्योंकि जस्टिन ट्रूडो लिबरल पार्टी और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के बीच गंठबंधन टूट गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गंठबंधन टूटने से अल्पमत वाली ट्रूडो सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब उन्हें सत्ता में बने रहने के लिए दूसरे दलों का समर्थन हासिल करना होगा।

2022 में की थी ट्रूडो सरकार को समर्थन देने की घोषणा

एनडीपी के खालिस्तान समर्थक नेता जगमीत सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि वह दोनों पार्टियों के बीच 2022 में हुए समझौते को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, लिबरल पार्टी व्यापारियों के आगे झुक गई है और वे बदलाव नहीं ला पा रहे हैं।एनडीपी ने 2022 में ट्रूडो सरकार को समर्थन देने की घोषणा की थी। एनडीपी और लिबरल पार्टी के बीच हुआ समझौता ‘सप्लाई एंड कॉन्फिडेंस’ कहलाता था। समझौते के तहत एनडीपी बिल पारित करने के दौरान लिबरल पार्टी का समर्थन करती थी। इसके बदले ट्रूडो सरकार एनडीपी से जुड़ी नीतियां लागू करती थी।

पीएम ट्रूडो ने जनता को निराश किया

जगमीत सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि वे इसी माह सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने कहा, पीएम ट्रूडो ने जनता को निराश किया है। वह अब एक और मौका पाने के लायक नहीं हैं। वे उनके साथ हुए समझौते को ‘रद्दी की टोकरी’ में फेंकने जा रहे हैं।

ट्रूडो की पार्टी के पास 130 सीटें

संसद में ट्रूडो की पार्टी के पास 130 सीटें हैं। सत्ता में बने रहने के लिए पार्टी को 9 सीटें और चाहिए। अब तक 24 सीटों वाली एनडीपी उसका समर्थन कर रही थी। बहुमत के लिए ट्रूडो की पार्टी को अब क्यूबेक पार्टी (32 सीटें) का साथ चाहिए होगा। विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के पास 119 सीटें हैं। सर्वे के मुताबिक अगर चुनाव होते हैं तो कंजरवेटिव पार्टी को बहुमत मिल सकता है। इसलिए ट्रूडो सरकार के पास चुनाव को टालने की मजबूरी है।