Delhi Breaking News : यमुना को प्रदूषण मुक्त करने का अभियान जारी

0
100
Delhi Breaking News : यमुना को प्रदूषण मुक्त करने का अभियान जारी
Delhi Breaking News : यमुना को प्रदूषण मुक्त करने का अभियान जारी

22 बड़े नालों से गाद निकालने का काम जारी, सीएम खुद कर रहीं निरीक्षण, एलजी और सीएम ने वजीराबाद में किया निरीक्षण, रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा की सत्ता में करीब 27 साल बाद पहुंची भारतीय जनता पार्टी की सरकार मिसाली कार्य कर रही है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो प्रमुख संकल्प लिए थे उनमें से एक यमुना को प्रदूषण मुक्त करना भी था। इसी को लेकर दिल्ली सरकार लगातार प्रयासरत्त है। दिल्ली के जिन नालों से गंदगी सीधी यमुना में डाली जाती है प्रदेश सरकार उन नालों की सफाई करवा रही है। जिसका निरीक्षण स्वंय एलजी वीके सक्सेना और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता कर रही हैं।

वजीराबाद नाले की सफाई का लिया जायजा

इसी कड़ी में एलजी वीके सक्सेना, सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा आज वजीराबाद पहुंचे। जहां उन्होंने नाले की सफाई के काम का निरीक्षण किया। दोनों ने वजीराबाद में नाले की सफाई कार्य का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जितने बड़े नाले हैं। उसका निरीक्षण सरकार द्वारा किया गया। यमुना की सफाई के लिए 22 नालों की गाद निकालने का काम लगातार किया जा रहा है। पिछली बार और आज के निरीक्षण में बहुत बड़ा फर्क आ गया है। काम बहुत तेजी से हो रहा है। कई मशीनें लगाई गई हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सफाई कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

रिवर फ्रंट पर तैनात होगी टेरिटोरियल आर्मी

दिल्ली में जीवनदायिनी यमुना को प्रदूषण और अतिक्रमण से बचाने के लिए सरकार ने इसके रिवर फ्रंट पर टेरिटोरियल आर्मी तैनात करने की योजना बनाई है। ये नदी के प्राकृतिक सौंदर्य की सुरक्षा करेगी और अनधिकृत खुदाई, अतिक्रमण और नदी में कूड़ा करकट न फेंकने के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। इस पहल से यमुना को नया जीवन मिलने की उम्मीद है। दिल्ली सरकार ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा था कि यमुना नदी भाजपा सरकार के एजेंडे का सबसे अहम विषय है। यमुना की सफाई, इसके प्राकृतिक स्वरूप की रक्षा, पवित्रता और इसे दर्शन योग्य बनाए रखना सरकार का मुख्य फोकस है। जल्द ही सीएम रेखा गुप्ता इस संबंध में रक्षा विभाग को पत्र लिखेंगी।

ये भी पढ़ें : US-China Business War : मात्र चीन तक सिमटी अमेरिका की टैरिफ नीति

ये भी पढ़ें : Delhi BJP News : भाजपा ने अपना पहला संकल्प पूरा किया : वीरेन्द्र सचदेवा