आप सरकार से संबंधित 14 रिपोर्ट हैं अभी पेंडिंग, यदि सभी रिपोर्ट हुई पेश हो बढ़ेंगी अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम की मुश्किलें

Delhi News Update (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के साथ ही दिल्ली में 27 साल वापसी की है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के 11 साल पुराने शासन का अंत भी भाजपा ने कर दिया है। अब जबकि सत्ता में भाजपा है और मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा में अपनी भूमिका निभाएगी तो ऐसे में तय है कि भाजपा विपक्ष की मुश्किलें बढ़ा कर रखेगी।

सरकार विधानसभा के इसी सत्र में पेश करेगी कैग की लंबित रिपोर्ट

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 24, 25, 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा तथा आम आदमी पार्टी (आप) की पिछली सरकार के प्रदर्शन से जुड़ी 14 लंबित कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी। नवनिर्वाचित विधायकों को 24-25 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी और 26 फरवरी को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार कैग रिपोर्ट पेश करेगी।

भाजपा को लोगों ने बहुत उम्मीद से चुना

भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बहुत शिद्दत से भाजपा को चुना है। हमारी सरकार में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल्द ही विकास कार्य प्रारंभ होंगे। विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पहली कैबिनेट बैठक में ही डेट डिसाइड की गई है कि 24, 25 और 27 तीन दिन का विधानसभा सत्र बुलाया गया है। विधानसभा सोमवार से शुरू होगा।

बताया कि सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर चुने जाएंगे और एलजी हाउस में उनको शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद वो सदन की अध्यक्षता करेंगे और सभी 70 के 70 सदस्य शपथ लेंगे। इसी के चलते भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी पर पलटवार करते हुए कहा कि यह समय से पहले तीर चलाना है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा आम आदमी पार्टी को पता है कि दिल्ली में सभी काम होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें  : Delhi CM News : सीएम रेखा गुप्ता जल्द खोलेंगी राहत का पिटारा

ये भी पढ़ें  : Delhi Breaking News : 24 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली विस का सत्र