Punjab News: कैबिनेट मंत्री द्वारा अचानक सरकारी स्कूलों का दौरा किया और छात्रों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया

0
75
कैबिनेट मंत्री द्वारा अचानक सरकारी स्कूलों का दौरा किया और छात्रों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया
कैबिनेट मंत्री द्वारा अचानक सरकारी स्कूलों का दौरा किया और छात्रों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया

 

मोगा/चंडीगढ़ (आज समाज)। पंजाब के लोक निर्माण वि•ााग और बिजली वि•ााग के कैबिनेट मंत्री हर•ाजन सिंह ने स्पष्ट किया है कि पंजाब सरकार एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया) परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान ने उच्च स्तर पर बैठकें की हैं। जो •ाी छोटे-मोटे मुद्दे सामने आ रहे हैं, उन्हें जल्द ही हल कर लिया जाएगा। उन्होंने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि राज्य में •ाूमि अधिग्रहण को लेकर कोई समस्या है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित •ाूमि जल्द ही प्राप्त करके एनएचएआई को सौंप दी जाएगी।

उन्होंने अचानक स्थानीय सरकारी प्राथमिक स्कूल पत्ती रूपा और सरकारी प्राथमिक सरकारी स्कूल मोगा-1 का दौरा किया। इससे पहले, उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, जनेर का •ाी दौरा किया। हर•ाजन सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा क्षेत्र में सुधार करना है। राज्य के बेहतर •ाविष्य के लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मोगा शहर में ही 3 नए स्कूल बनाए गए हैं। इन स्कूलों की हालत पहले बहुत खराब थी, लेकिन मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के चलते हर स्कूल को सुधारने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार चाहती है कि राज्य के स्कूलों के शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें, इसी कारण सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को अन्य देशों में प्रशिक्षण के लिए •ोजा जा रहा है। यदि स्कूल प्रमुख अच्छे होंगे तो स्कूल के परिणाम •ाी बेहतर होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा को रोजगारमुखी बनाया जा रहा है। बच्चों को तकनीकी शिक्षा की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी वजह से राज्य में स्कूल आॅफ एमिनेंस खोले जा रहे हैं। इन स्कूलों में होशियार बच्चों की रुचि को पहचानकर उन्हें उपयुक्त शिक्षा दी जा रही है ताकि वे अपनी रुचि के अनुसार अपना क्षेत्र/कैरियर चुन सकें। उन्होंने कहा कि उनके दौरे का उद्देश्य स्कूलों की आवश्यकताओं को जानना और उन्हें दूर करने के लिए प्रयास करना है। इस अवसर पर उन्होंने स्कूलों के छात्रों के साथ बैठकर मिड-डे मील खाया और उनसे बातचीत की। उन्होंने स्कूलों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।