Bhiwani News: भिवानी में बसंत पंचमी उत्सव में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, झूला भी झूला

0
70
Bhiwani News: भिवानी में बसंत पंचमी उत्सव में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, झूला भी झूला
Bhiwani News: भिवानी में बसंत पंचमी उत्सव में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, झूला भी झूला

कैबिनेट मंत्री ने महोत्सव में लगाए गए स्टॉलों का किया अवलोकन
Bhiwani News (आज समाज) भिवानी: हरियाणा के भिवानी में राज्यस्तरीय बसंत पंचमी महोत्सव किया गया। इस महोत्सव में महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने महोत्सव में महिलाओं संग झूला भी झूला। इसके बाद उन्होंने इस महोत्सव में लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। महोत्सव के तीन मुख्य एजेंडे हैं, जिनमें शिक्षित बालिकाएं, महिला स्वावलंबन, स्वरोजगार तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का बेहतर क्रियान्वयन शामिल है।

महोत्सव का आयोजन भीम स्टेडियम में किया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को भिवानी डीसी महावीर कौशिक ने भीम स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बसंत पंचमी महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव के बेहतर आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किया गया महोत्सव का आयोजन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला शिक्षा एवं महिला स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला विकास निगम की विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : PM Modi: प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा पर शुभकामनाएं