Punjab News:कैबिनेट मंत्री की किसान-मजÞदूर यूनियन से की मुलाकात, सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन

0
89
कैबिनेट मंत्री की किसान-मजÞदूर यूनियन से की मुलाकात, सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन
कैबिनेट मंत्री की किसान-मजÞदूर यूनियन से की मुलाकात, सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन

चंडीगढ़(आज समाज)। पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बीकेयू (उगराहा) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन (पीकेएमयू) के बैनर तले यहां मटका चौक पर इकट्ठे हुए किसानों से आज शाम को मुलाकात की। कृषि मंत्री ने किसानों से मांग पत्र प्राप्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी •ालाई राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राज्य के किसानों के हितों के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए गुरमीत सिंह खुड्डियां ने •ारोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर मुख्यमंत्री के साथ सहानु•ाूतिपूर्वक और सकारात्मक विचार किया जाएगा। कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों के साथ संवाद करने, उनकी बातों को सुनने और उनके मुद्दों एवं समस्याओं का प्र•ाावी ढंग से समाधान करने की नीति पर जोर देते हुए किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों की •ालाई और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है, क्योंकि किसान न केवल हमारे अन्नदाता हैं बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ •ाी हैं।

उन्होंने कहा,यह बैठक सरकार और किसान समुदाय के बीच खुले संवाद की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य किसानों की चुनौतियों का समाधान ढूंढना और उन्हें एक विकासशील कृषि ढांचे में प्रफुल्लित करने के लिए सक्षम बनाना है। कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था और समाज में किसानों के बहुमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए किसान समुदाय की मदद और उन्हें सशक्त बनाने के अपने मिशन में दृढ़ है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी निरंतर खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।