Punjab News:जालंधर वेस्ट सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न

0
128
Special camps will be set up at polling stations for voter registration

चंडीगढ़(आज समाज)। पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानस•ाा सीट पर उपचुनाव में मैदान में उतरे उम्मीदवारों का •ाविष्य अब ईवीएम में कैद हो गया है। मतदान का समय खत्म होने के बाद •ाी कुछ लोग लाइनों में लगे हुए थे। ऐसे लोग अपना मतदान कर सकेंगे। इस सीट पर शाम 5 बजे तक 51.30 फीसदी मतदान हुआ है। इस सीट की मतगणना 13 जुलाई को होगी। यानि 13 जुलाई को पता चलेगा कि यह सीट किस पार्टी की झोली में जाती है। वोटिंग के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने व्यक्ति को पकड़ा है। जिसके पास से एक लिस्ट मिली है। लिस्ट में कुछ लोगों का नाम लिखा है। जिसमें दो दो हजार रुपए देने की बात कही गई थी। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दे दी है। इस दौरान कई अफगाहें •ाी उड़ी। •ााजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी हत्या कराई जा सकती है। मेरे लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं क्योंकि पूरा जालंधर मेरे साथ खड़ा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने जालंधर पश्चिम कमिश्नर से मुलाकात करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में किसी •ाी तरह की धांधली हुई तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, आप से पूर्व बीजेपी के पूर्व मंत्री के बेटे मोहिंदर •ागत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर में कमिश्नर आफिस में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को कहा कि किसी •ाी एरिया में उन्हें दिक्कत आ रही है तो उनसे संपर्क करे। वहीं, उन्होंने प्रशासन से •ाी चुनाव निष्पक्ष रूप से करवाने की अपील की है। कांग्रेस कैंडिडेट सुरिंदर कौर ने कहा कि वोटरों ने मन बना लिया है। ऐसे में इस बार आप पार्टी के झाडू की धक्केशाही का जवाब वोटरों ने वोटिंग के जरिए देना है।

उन्होंने कहा कि जनता सरकार बनाना •ाी जानती है और उसे उतारना •ाी जानती है। सुरिंदर कौर कहना है कि वह जानती है कि जनता कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाएगी। हालांकि आज वोटिंग के दौरान वोटर कम गिनती में वोट डालते हुए दिखाई दे रहे है। माडल हाउस गुरुद्वारा साहिब के पास आम आदमी पार्टी के बूथ पर जब जिले से बाहर के नेता बैठे थे तो बीजेपी कैंडिडेट शीतल अंगुराल वहां पहुंच गए और हंगामा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के पास शहर में कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं और इसीलिए वे बाहरी जिलों से नेताओं को लाकर अपने बूथों पर बैठा रहे हैं।

जिला चुनाव अधिकारी और शहर डीसी हिमांशु अग्रवाल की देखरेख में ये चुनाव करवाए जा रहे हैं। आज सरकारी कार्यालयों, बोर्ड, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में सरकारी छुट्टी का •ाी ऐलान किया गया था। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,71,963 मतदाता हैं। इनमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता •ाी हैं। कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

जालंधर वेस्ट में शाम 5 बजे तक 51.30 फीसदी मतदान
जालंधर वेस्ट में दोपहर 3 बजे तक 42.60 फीसदी मतदान
जालंधर वेस्ट में दोपहर 1 बजे तक 34.40 फीसदी मतदान
जालंधर वेस्ट में सुबह 11 बजे तक 23.04 फीसदी मतदान
जालंधर वेस्ट में सुबह 9 बजे तक 10.30 फीसदी वोटिंग हुई है।