Haryana Assembly Election: बिजनेसमैन और पूर्व राज्यसभा सासंद सुभाष चंद्रा ने हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल का किया समर्थन

0
18
बिजनेसमैन और पूर्व राज्यसभा सासंद सुभाष चंद्रा ने हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल का किया समर्थन
Haryana Assembly Election: बिजनेसमैन और पूर्व राज्यसभा सासंद सुभाष चंद्रा ने हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल का किया समर्थन

भाजपा प्रत्याशी कमल गुप्ता को लगा झटका, सावित्री की राह हुई आसान
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल के समर्थन में बिजनेसमैन और पूर्व राज्यसभा सासंद सुभाष उतर आए है। इससे पहले सावित्री जिंदल हिसार से दो विधानसभा चुनाव जीतकर हुड्डा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी है। वहीं पिछले दो चुनाव में भाजपा के कमल गुप्ता सावित्री जिंदल को मात देते आ रहे है। लेकिन अब सुभाष चंद्र के समर्थन करने से सावित्री जिंदल की स्थिति मजबूत हो गई है। अब भाजपा प्रत्याशी कमल गुप्ता की राह मुश्किल हो गई है। सावित्री जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां है। बेटे के भाजपा में जाने के बाद से ही सावित्री जिंदल हिसार विधान सभा सीट से टिकट की प्रबल दावेदार थी। लेकिन भाजपा ने सावित्री जिंदल की बजाय निवर्तमान विधायक पर ही भरोसा जताते हुए कमल गुप्ता को ही मैदान में उतारा। तभी से सावित्री जिंदल ने बागी तेवर अपनाते हुए आजाद लड़ने का फैसला लिया था।

यह लिखा पोस्ट में

सुभाष चंद्रा ने सावित्री जिंदल के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- जैसा मैंने सबसे वायदा किया था। हिसार विधानसभा में जनता और हिसार के लिए सावित्री जिंदल जी उपयुक्त और सही उम्मीदवार हैं। उन्होंने आगे लिया हालांकि मैं वस्तुत: भाजपा समर्थक परिवार से हूं, फिर भी एक निर्दलीय के लिए मतदान की अपील कर रहा हूं। भाजपा का समर्थन करना मेरा निजी विचार है परंतु हिसार के लोग और यह शहर मेरा है, इसलिए इसके प्रति भी मेरा एक धर्म है। इसलिए हिसार के वोटरों से मेरी प्रार्थना है कि सावित्री जी को वोट दें। साथ ही उन्होंने कमल गुप्ता को नसीहत देते हुए कहा कि जो पेड़ झुकना नहीं जानते वो टूटकर गिर जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Haryana Elections: कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को रिकार्ड मतों से जिताने की तैयारी में मतदाता