Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू

0
157
कुरुक्षेत्र से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू
कुरुक्षेत्र से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू

Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र से अयोध्या की राह आसान हो गई हैं। धर्मनगरी के राम भक्त अब अयोध्या में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। कुरुक्षेत्र से अयोध्या के लिए बस सेवा मंगलवार को शुरू हुई। इस बस सेवा को पंचायत भवन से राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। बस शुरू होते ही राम भक्तों की खुशी का ठिकाना न रहा। अब श्रीकृष्ण की कर्मनगरी और अयोध्या की रामलला नगरी का सीधा जुड़ाव हो गया है। यात्रियों की मांग के चलते पिछले लंबे समय से कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू किए जाने के लिए पत्राचार किया जा रहा था। यह बस सीतापुर, बरेली, और लखनऊ रूट से होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी। राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि भारत तीर्थ स्थलों का देश है और तीर्थ स्थलों के दर्शन हर श्रद्धालु करना चाहता है। तीर्थ स्थलों का दर्शन करने से सुख की प्राप्ति होती हैं। अयोध्या में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ योजना शुरू की गई है, जिसके तहत अब निशुल्क रोडवेज की एसी बस के माध्यम से अयोध्या धाम की यात्रा करवाई जा रही हैं। बस शुरू होने से श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। अब श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके लिए यात्रियों के ठहरे से लेकर अन्य व्यवस्था की गई हैं।