Building Collapsed In Mumbai: नवी मुंबई में भर-भराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

0
271
Building Collapsed In Mumbai नवी मुंबई में भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Building Collapsed In Mumbai : नवी मुंबई में भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Building Collapsed In Shahbaz, Navi Mumbai, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। राजधानी मुंबई में आज सुबह भारी बारिश के बीच एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद से बचाव का काम जारी है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। नवी मुंबई के शहबाज गांव में यह हादसा हुआ है।

नवी मुंबई नगरपालिका आयुक्त की प्रतिक्रिया

नवी मुंबई नगरपालिका आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया कि हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ। उन्होंने बताया, यह जी+3 इमारत है। राहत-बचाव कार्य के दौरान दो लोगों को निकाल लिया गया है और दो और लोग फंसे हैं। एनडीआरएफ की टीम के अलावा दमकल विभाग और पुलिसकर्मी बचाव के काम जुटे हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया जा रहा है।