Budget 2024 Impact On Jewellery: सस्ता होगा सोना-चांदी, जानें बजट में क्या किया गया ऐलान

0
260
Budget 2024 Impact On Jewellery सस्ता होगा सोना-चांदी, जानें बजट में क्या किया गया ऐलान
Budget 2024 Impact On Jewellery : सस्ता होगा सोना-चांदी, जानें बजट में क्या किया गया ऐलान

Budget 2024 Gold Silver And Price, (आज समाज), नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के आज पेश आम बजट में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 15 से घटाकर 6 फीसदी कर दी है। वहीं प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटी 15.4 से घटाकर 6.4 करने की घोषणा की है। उनकी इस घोषणा से सोने-चांदी और प्लैटिनम के गहने जल्द सस्ते हो जाएंगे। इसलिए अगर आप पत्नी या ग्रलफ्रेंड को सोना खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है।

  • प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटी 6.4 प्रतिशत

सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी 6 फीसदी की

निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, देश में सोने-चांदी जैसी कीमती धातु के आभूषणों में घरेलू वैल्यू एडिशन को बढ़ाने के मकसद से मैं सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को कम करके 6 फीसदी व प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6.4 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखती हूं। अब हम आपको इस छूट को नीचे आम भाषा में समझा रहे हैं।

10 ग्राम सोने का जेवर लगभग 5,000 रुपए तक सस्ता

अगर आप आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का जेवर खरीदते हैं तो अभी इसकी कीमत 67,510 रुपए है। फिलहाल इस पर 15 फीसदी  कस्टम ड्यूटी यानी 10,126 रुपए का आयात शुल्क जुड़ा होता है। वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण के बजट 2024-25 में कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी करने के ऐलान के बाद अब यही सोना करीब 62000 रुपए का पड़ेगा। यानी बजट के इस ऐलान के बाद 10 ग्राम सोने का जेवर लगभग 5 हजार रुपए तक सस्ता हो जाएगा।

जानिए कितना सस्ता होगा चांदी

आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 88,983 रुपए है। इस पर भी 15 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी के हिसाब से 12 हजार रुपए का टैक्स लगता है। वहीं अब 6 फीसदी कस्मट ड्यूटी के हिसाब से जोड़ें तो अब यह लगभग 7000 रुपए सस्ता पड़ेगा। दूसरी ओर 10 प्लैटिनम की कीमत 15.4 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी के साथ आज 25,520 रुपए है, जो अब करीब 2000 रुपए सस्ता पड़ेगा।