- जवानों ने लगाए भारत मां की जय के नारे
- डांस किया, अफसरों को कंधों पर उठाया
BSF Holi 2025, (आज समाज), नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने आज सीमा चौकियों पर बड़े उत्साह के साथ होली मनाई। भारत माता की जय के जयकारों के बीच, अधिकारियों ने जवानों को व्यक्तिगत रूप से रंग लगाया और उनके साथ मिठाइयां बांटी। सौहार्दपूर्ण माहौल में जवानों ने अपने अधिकारियों को कंधों पर उठा लिया और भारत माता की जय के नारे लगाए।
बीएसएफ एक छोटा भारत : जवान
बीएसएफ जवानों ने कहा, होली खूबसूरत रंगों का त्योहार है। हम सीमाओं पर तैनात हैं ताकि हमारे साथी नागरिक बिना किसी चिंता के जश्न मना सकें। यह हमारा छोटा सा परिवार है। हम अपने वदीर्धारी भाइयों के साथ मनाते हैं। बीएसएफ एक छोटा भारत है, जहां सभी धर्मों और पृष्ठभूमियों के जवान त्योहार मनाने के लिए एक साथ आते हैं।
महिला जवानों ने भी किया जमकर डांस
बीएसएफ के जवानों ने गुलाल से सराबोर होकर खुशी से डांस भी किया। इससे भारत-पाक सीमा पर माहौल खुशनुमा हो गया। महिला जवानों ने न केवल डीजे की धुन पर डांस किया, बल्कि अपने साथी जवानों के साथ उन्होंने भी त्योहार का आनंद भी लिया। एक महिला जवान ने कहा, हम देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। यह हमें गर्व से भर देता है कि हम भारत की धरती पर खड़े हैं, देश की रक्षा कर रहे हैं और एक साथ होली मना रहे हैं।
एक अन्य महिला जवान ने कहा, हमने त्योहार का भरपूर आनंद लिया, खूब मौज-मस्ती की और अपने बीएसएफ भाइयों के साथ एक परिवार की तरह होली मनाई। हमने नृत्य किया, रंगों से होली खेली और मुख्यालय द्वारा भेजी गई मिठाइयों का आनंद लिया।
मुख्यालय ने बल के लिए की है विशेष व्यवस्था : डीआईजी
बीएसएफ के डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौर ने कहा, बीएसएफ रक्षा की पहली पंक्ति है। उन्होंने कहा, हम भले ही अपने परिवारों से दूर हों, लेकिन ये जवान हमारा परिवार हैं। हम नाच रहे हैं, गा रहे हैं और साथ मिलकर होली मना रहे हैं। अपने घरों से सैकड़ों किलोमीटर दूर सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे जवान इस अवसर पर अकेले महसूस न करें, इसके लिए मुख्यालय ने रंग, मिठाइयां और त्योहारी भोजन सहित विशेष व्यवस्था की है।
बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट प्रताप सिंह ने कहा, जब पूरा देश चैन की नींद सोता है, तब हम सीमाओं की रक्षा के लिए जागते रहते हैं। आज, जब पूरा देश होली मना रहा है, हम यहां अपने जवानों के साथ जश्न मना रहे हैं। हम उनके परिवार, उनके भाई और उनके समर्थन प्रणाली हैं।
ये भी पढ़ें : BSF Foundatin Day: बीएसएफ के होते चिंता नहीं, देश की सीमाएं महफूज: शाह