रात को सोने से पहले नियमित करें ब्रश : डॉ सुधीर

0
344
Brush Regularly Before Sleeping At Night
Brush Regularly Before Sleeping At Night

संजीव कौशिक, Rohtak News: स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आगामी 30 जून तक सघन मुंह और दांत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरू किया। आज गौड़ ब्राह्मण डिग्री में कॉलेज की महिला सेल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला नागरिक अस्पताल से दंत चिकित्सक डॉ सुधीर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने की।

ये भी पढ़ें : बसपा से पार्टी से अपना नामांकन वापिस लेकर सुनीता अरड़ाना ने भाजपा पार्टी को फिर दिया समर्थन

डाक्टर ने बताया दांतों की बीमारी का इलाज

Brush Regularly Before Sleeping At Night
Brush Regularly Before Sleeping At Night

मुख्यवक्ता डा. सुधीर ने विद्यार्थियों को दांतों से संबंधित बीमारियों और उसके समाधान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दांतो का हमारे स्वास्थ्य से सीधा संबंध है इसलिए हमें इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि रात में ब्रश न करने से दांत से संबंधित बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में पायरिया,मुंह से बदबू आना और दांतों में कीड़ा लगने जैसी समस्या आम है। इससे बचने के लिए रात को खाना खाने के बाद ब्रश जरूर करना चाहिए। उन्होंने ने बताया कि एक शोध में यह बात सामने आई है कि 80 फीसदी लोग रात में ब्रश नहीं करते। इसी कारण दांतों से संबंधित बीमारी बढ़ रही हैं।

दांतों में रात को पनपता है बैक्टीरिया

दरअसल, रात में मुंह में लार कम बनती है। करीब आठ घंटे मुंह बंद रहता है। जिससे खाने के कण दांतों के बीच में फंसे रहते हैं। ऐसे में उसमें सड़न पैदा हो जाती है। बैक्टीरिया पनप आते हैं। जो तमाम तरह के एसिड छोड़ते हैं जिससे मसूढ़े कमजोर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह ब्रश करने के भी फायदे हैं लेकिन रात के मुकाबले कम। क्योंकि दिन में व्यक्ति खाना खाता है और पानी पीता है। जिससे बैक्टीरिया के पनपने का खतरा कम रहता है।इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि चॉकलेट,टॉफी व जंक फूड से दूरी बनाकर हम दांतो को स्वस्थ रख सकते है ।

नियमित रूप से कराने चाहिए दांत चेक

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि हम सबको नियमित रूप से दांतों का चेकअप कराना चाहिए। उन्होंने कहा विदेशों की तुलना में हमारे देश में दांतो के प्रति नियमित देखभाल की आदत कम देखने को मिलती है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजिका व महिला सेल इंचार्ज पिंकी चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कल वीरवार 9 जून को कॉलेज प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर डॉ सुरेंदर शर्मा,डॉ मंजू शर्मा,डॉ कपिल कौशिक,डॉ सुदेश शर्मा,डॉ मंजू नांदल,गीता शर्मा,कोमल शर्मा,संजीव नांदल आदि मौजूद रहे।

Connect With Us: Twitter Facebook