Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के भाजपा नेता के भाई की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

0
75
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के भाजपा नेता के भाई की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के भाजपा नेता के भाई की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

शव भारत लाए जाने के किए जा रहे प्रयास
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: गत दिवस शाम को अमेरिका में हुए एक सड़क हादसे में कुरुक्षेत्र के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक कुरुक्षेत्र के पिहोवा के भाजपा नेता व मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट गुरनाम मलिक का भाई था। मृतक का नाम बिक्रम सिंह उर्फ बिक्कूू। बिक्रम साल 2017 में अमेरिका गया था। बिक्रम अमेरिका में ट्रक चलाता था।

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे में ब्रिकम की मौत हो गई। एक कार भी ट्रकों के साथ भिड़ गई। इस हादसे में 1 महिला भी जख्मी हो गई।

गांव में छाया मातम

बिक्रम अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था और वहां ट्रक चलाता था। होली के दिन शाम करीब 6 उनको बिक्कू की मौत की खबर मिली थी। बिक्कू की मौत की सूचना उसके पैतृक गांव सारसा पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया।

कुरुक्षेत्र के शांति नगर रहता है बिक्रम का परिवार

हादसा एरिजोना के पास हुआ, जहां की पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। परिवार सरकार से मदद की उम्मीद कर रहा है, ताकि बिक्कू का शव जल्द भारत लाया जा सके। बिक्कू का परिवार अभी कुरुक्षेत्र के शांति नगर में रह रहा है। बिक्कू अपनी पत्नी शीला और करीब 18 साल के बेटे विल्सन को छोड़ गए। विल्सन अभी 12 वीं क्लास में पढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें : शिक्षा विभाग के 5000 पद खत्म करने की तैयारी में हरियाणा सरकार