Jhajjar News : झज्जर में प्रॉपर्टी विवाद में जेठ ने महिला की तेजधार हथियार से की हत्या

0
70
Jhajjar News : झज्जर में प्रॉपर्टी विवाद में जेठ ने महिला की तेजधार हथियार से की हत्या
Jhajjar News : झज्जर में प्रॉपर्टी विवाद में जेठ ने महिला की तेजधार हथियार से की हत्या

महिला की हत्या के कुछ देर बाद व्यक्ति ने खुद भी निगला जहरीला पदार्थ
Jhajjar News (आज समाज) झज्जर: शहर स्थित एक कॉलोनी में जेठ द्वारा महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला को मौत के घाट उतारने के बाद व्यक्ति ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने वा व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां पर व्यक्ति का इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

राजबीर का अपने भाई बलबीर के साथ प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद

जानकारी के अनुसार, प्रिया कॉलोनी निवासी बलबीर और उसके भाई राजबीर के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सुनीता पर उसके जेठ राजबीर ने किसी तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे सुनीता की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने महिला के जेठ राजबीर के खिलाफ दर्ज किया केस

जैसे ही पुलिस महिला का शव लेकर अस्पताल पहुंची तो कुछ देर में महिला के जेठ को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। उसने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर राजबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। देर रात को ही मृतका के जेठ राजबीर ने भी किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। उसे भी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में होगी खजूर की खेती