Britain Former PM Tony Blair: अमेरिका व चीन के बाद भारत बनेगा तीसरी महाशक्ति

0
23
Britain Former PM Tony Blair: अमेरिका व चीन के बाद भारत बनेगा तीसरी महाशक्ति
Britain Former PM Tony Blair: अमेरिका व चीन के बाद भारत बनेगा तीसरी महाशक्ति

India Superpower, (आज समाज), लंदन: दुनिया में बढ़ती भारत की ताकत पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने भी अपनी सहमति जताई है। उन्होंने कहा है कि अगले करीब 25 वर्षों में विश्व में तीन महाशक्तियां होंगी और इनमें एक अमेरिका, दूसरी चीन और तीसरी महाशक्ति संभवत: भारत है। टोनी ब्लेयर ने एक समारोह में यह भविष्यवाणी की है।

तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

टोनी ब्लेयर ने अमेरिकी थिंक टैंक मिल्केन इंस्टीट्यूट के सालाना समरोह में भारत के तीसरी महाशक्ति बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा, अन्य देशों को अमेरिका, भारत व चीन के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखने होंगे, क्योंकि 2050 तक यही तीनों देश सब कुछ तय करने वाले हैं। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम यानी अंतरराष्टÑीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का भी अनुमान है कि इस दशक के आखिर तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

दुनिया के कई संस्थान मान चुके हैं भारत का लोहा

टोनी ब्लेयर के अनुसार अगर गौर किया जाए तो पिछले कुछ समय से भारत हर क्षेत्र में तेजी से लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, चाहे रक्षा का क्षेत्र हो या अंतरिक्ष का क्षेत्र हो, साइंस सेक्टर हो अथवा अर्थव्यवस्था, विश्व के प्रतिष्ठित संस्थान भारत के विकास कार्यों का डंका मान चुके हैं। इसके अतिरिक्त भारत के रूस व अमेरिका दोनों से ही काफी बेहतर संबंध हैं।

यूएस-चीन में जियोपॉलिटिकल प्रतिद्वंद्विता चरम पर

पूर्व ब्रितानी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत से आगे केवल चीन और अमेरिका होंगे। इन दोनों देशों के बीच जियोपॉलिटिकल प्रतिद्वंद्विता पूरे चरम पर हैं। यही वजह है कि अक्सर देखा जाता है कि अमेरिका और चीन एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। आर्थिक और औद्योगिक नीति को लेकर भी दोनों देश देशों में कई तरह के मतभेद हैं। इसी कारण अमेरिका ने चीन के प्रोडक्ट्स पर कई गुना टैरिफ लागू किए हैं। इसके अलावा यूएस ने एडवांस सेमीकंडक्टर तकनीक को चीन जाने से रोक दिया है।

पश्चिम नीति पर अमेरिका को लगाई फटकार

टोनी ब्लेयर ने पश्चिम नीति को लेकर अमेरिका को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि वेस्ट यानी पश्चिम की नीति में बड़ी समस्या है। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार का उदाहरण देते हुए पूर्व ब्रितानी पीएम ने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिका के बाहर जाने के बाद क्या हुआ? हमने तालिबान को फिर सत्ता में ला दिया। उन्होंने कहा, आखिर हमने उन्हें रोकने के लिए जंग शुरू की थी।

यह भी पढ़ें :  Supreme Court: अवैध मंदिर बना हो या दरगाह, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए हटाना जरूरी