Bhiwani News: भिवानी में शादी के एक दिन बाद दुल्हन पैसे व गहने लेकर फरार

0
108
Bhiwani News: भिवानी में शादी के एक दिन बाद दुल्हन पैसे व गहने लेकर फरार
Bhiwani News: भिवानी में शादी के एक दिन बाद दुल्हन पैसे व गहने लेकर फरार

दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर परिवार के सदस्यों को किया बेहोश
Bhiwani News (आज समाज) भिवानी: जिले के एक गांव में शादी के अगले ही दुल्हन पैसे व गहने लेकर फरार हो गई। रात में सोने से पहले दुल्हन में परिवार के सदस्यों को पीने के लिए गर्म दूध दिया था। दूध पीने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। जब उनकी सुबह आंख खुली तो घर से दुल्हन गायब थी। आसपास तलाशने पर दुल्हन का कोई सुराग नहीं लगा। घटना 19 जनवरी रात की है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

शादी के सामान के लिए दिए 85 हजार

गांव खानक निवासी हजूर सिंह ने बताया कि उसकी तीन बेटी और एक बेटा है। बेटा गुरपाल क्रशर पर मुंशी है। गांव की अनीता ने रिश्ते के लिए बात चलाई। इसके बाद फतेहाबाद के गांव जल्लोपुर निवासी एक स्थानीय पार्टी का नेता रमेश उर्फ लड्डू और गांव भूना निवासी रामनिवास ने बात करवाई। उन्होंने शादी के लिए सामान के नाम पर 85 हजार रुपये लिए। 18 जनवरी को पंजाब के संगरूर निवासी रीना कौर के साथ शादी करवाई।

18 जनवरी को घर लेकर आए बहू

पिता हजूर सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को शादी के बाद बहू घर पर आई थी। एक दिन रहने के बाद 19 जनवरी रात को उसने सभी परिवार वालों को गर्म दूध पीने के लिए दिया। इसके बाद उनकी सुबह ही आंख खुली। शायद उस दूध में कुछ मिला रखा था। सुबह जांच की तो पता चला कि मुंह दिखाई में मिले 10 हजार रुपये, साढ़े तीन तोले सोने के जेवर व चांदी की पायजेब वह अपने साथ ले गई थी। उसके साथ एक आशा नाम की लड़की भी थी, वह भी गायब है।

4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

इसके बाद उन्होंने शादी करवाने वाले बिचौलियों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद मामले की शिकायत तोशाम पुलिस को दी। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। हरियाणा में इस तरह दुल्हन के फरार होने के यह कोई पहला मामला नहीं है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची