Hisar News: विवाहिता से छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में चले ईट-पत्थर

0
192
विवाहिता से छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में चले ईट-पत्थर
विवाहिता से छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में चले ईट-पत्थर

Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार के मिल गेट एरिया की एक कॉलोनी में एक विवाहिता से छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चले और जमकर मारपीट हुई। झगड़े में दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। इनको हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में एक किशोर की हालत गंभीर बताई गई है। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हिसार में एचटीएम थाना के मिल गेट एरिया के एक कॉलोनी की महिला ने बताया कि वह शादी शुदा है। उसकी पास की गली में ही मां का घर है। वह दो-तीन दिन से अपनी मां के यहां खाना बनाने आती-जाती है। इस दौरान रास्ते में एक युवक बदतमीजी करता है। परिजनों ने युवक को गुरुवार को समझाया, मगर वह हरकतों से बाज नहीं आया। महिला ने बताया कि बीते दिन उसका भाई, भांजा व एक रिश्तेदार युवक को समझाने गए तो उसके परिजनों ने उन पर ईंट फेंकनी शुरू कर दी। इसके बाद मारपीट की। इससे उसका भाई, भांजा व रिश्तेदार घायल हो गए। दूसरी तरफ, जिस युवक पर छेड़छाड़ का आरोप है, उसकी मां व बहन भी बाद में सिविल अस्पताल में पहुंची। उन्हें भी चोट आई हैं। उन्होंने दूसरे पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों पक्ष के लोगों ने मारपीट के आरोप लगाए हैं।