Kurukshetra News: ज्योतिसर के ब्राह्मण समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़़ा को दिया समर्थन

0
4
ज्योतिसर के ब्राह्मण समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़़ा को दिया समर्थन
Kurukshetra News: ज्योतिसर के ब्राह्मण समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़़ा को दिया समर्थन

सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. संतोष दहिया भी आई अरोड़ा को समर्थन में
Kurukshetra News (आज समाज) कुरूक्षेत्र: ज्योतिसर गांव में आयोजित विशाल ब्राह्मण सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को समर्थन देने का फैसला लिया। इस ब्राह्मण सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ा हुआ था और सम्मेलन में आए लोगों में भारी उत्साह देखने को था। महिलाएं भी काफी संख्या में इस सम्मेलन में शामिल हुई। ब्राह्मण समाज की ओर से अशोक अरोड़ा का ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत किया गया और अरोड़ा को समाज की ओर से पगडी बांधकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी, इंम्पु्रवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, ब्राह्मण नेता अशोक शर्मा पहलवान ने भी संबोधित करते हुए अशोक अरोड़ा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसी के साथ सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्षा डा. संतोष दहिया ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ अशोक अरोड़ा का समर्थन किया और कहा कि वे गांव गांव जाकर लोगों से अरोड़ा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। इसी के साथ साथ पूर्व नगर पार्षद जोगिंद्र ने भी सपरिवार इनेलो छोडकर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

कांग्रेस हर वर्ग को सम्मान देती है

ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने कहा कि ज्योतिसर गांव उनकी कर्मभूमि है। वे सारे हलके को एक परिवार की तरह मानते हैं। ब्राह्मण समाज का समर्थन और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा ने ब्राह्मण समाज सहित हर वर्ग को अपमानित करने का काम किया। कांग्रेस हर वर्ग को सम्मान देती है। हरियाणा के हालात पर बोलते हुए उन्होने कहा कि जो प्रदेश कभी विकास दर और रोजगार देने में पहले स्थान पर था आज वह प्रदेश बेरोजगारी और अपराध में नंबर एक पर है। महंगाई बेकाबू हो चुकी है, महंगाई का सबसे ज्यादा असर गृहणियों पर पड़ता है। उनके लिए रसोई का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को रसोई खर्च के लिए दो हजार रूपए प्रति माह दिया जाएगा और रसोई गैस का सिलेंडर 500 रूपए में देने की गारंटी कांग्रेस ने दी है ताकि महंगाई से राहत मिल सके। बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं की पेंशन दोगुनी कर 6000 रूपए प्रति माह की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कांग्रेस के तो वही हालत हैं जैसे कहावत है कि पल्ले नहीं है दाने कांग्रेस चली भुनाने : मनोहर लाल खट्टर