BPSC 2025 : BPSC का जारी हुआ परीक्षा कैलेंडर, पूरी खबर विस्तार से पढ़े।

0
108
BPSC 2025 BPSC exam calendar released, read full news in detail.
BPSC परीक्षा कैलेंडर।

BPSC 2025 : बिहार के विद्यार्थी जो BPSC परीक्षा का बड़े लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे अब उनकी इंतज़ार की घड़ियाँ ख़त्म हुई क्योकि BPSC ने अपना 2025-2026 सेशन का कैलेंडर जारी कर दिया गया है।इस कैलेंडर में कुल 22 बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 रिक्तियां

70वीं एकीकृत सीसीई (2035 पद) की मुख्य परीक्षा 25, 26, 28, 29, 30 अप्रैल 2025 को होगी।

सहायक प्रोफेसर (भौतिकी) के 59 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 13 अप्रैल 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।

राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों में न्यायिक सदस्य और जिला उपभोक्ता आयोगों में अध्यक्ष/सदस्य (57 पद) के लिए प्रारंभिक परीक्षा 3 से 5 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

सहायक अनुभाग अधिकारी (41 पद) के लिए प्रारंभिक परीक्षा 13 जुलाई 2025 को होगी।
एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) परीक्षा 20 जुलाई 2025 को होगी।

खनिज विकास अधिकारी (15 पद) के लिए परीक्षा 9 और 10 अगस्त 2025 को निर्धारित की गई है।

सहायक वन के लिए परीक्षा कंजरवेटर (12 पद) की परीक्षा 7 से 9 सितंबर 2025 के बीच होगी। सहायक अभियंता (568 पद) के लिए संयुक्त परीक्षा 21 जून से 23 जून 2025 के बीच होगी।

कैसे डाउनलोड करें BPSC परीक्षा कैलेंडर 2025

  • BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर परीक्षा कैलेंडर 2025-26 के लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे आप सेव कर सकते हैं।