Himachal News Update : हिमाचल उप चुनाव में बंपर वोटिंग से दोनों पार्टियां खुश

0
116
हिमाचल उप चुनाव में बंपर वोटिंग से दोनों पार्टियां खुश
हिमाचल उप चुनाव में बंपर वोटिंग से दोनों पार्टियां खुश

कांग्रेस और भाजपा दोनों कर रहीं अपनी जीत का दावा

Himachal News Update (आज समाज), शिमला : हिमाचल प्रदेश में बुधवार को प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। हालांकि प्रदेश में 40 दिन बाद हुए मतदान में मात्र तीन विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने दोबारा से वोट डाले। लेकिन अच्छी बात यह रही की हमेशा की तरफ इस बार भी लोगों ने दिल खोलकर वोटिंग की। जिससे प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस जहां इसे अपने पक्ष में बता रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि जनता का फैसला उनके पक्ष में जाएगा। अब यह 13 जुलाई को ही स्पष्ट हो पाएगा की जनता ने किसके पक्ष में फैसला सुनाया है।

उपचुनाव में वोटरों का ट्रेंड नहीं बदला

चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों की बात करें तों प्रदेश के तीन विस क्षेत्रों में उपचुनाव में वोटरों का ट्रेंड नहीं बदला है। पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी नालागढ़ में सबसे अधिक और देहरा में मतदान प्रतिशत कम रहा । भाजपा और कांग्रेस के नेता इन तीनों सीटों पर चुनावी नतीजों को अपने-अपने पक्ष में बता रहे हैं।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक लगभग 79.4 प्रतिशत, हमीरपुर में 67.72 और देहरा में 65.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। देहरा समेत तीनों सीटों पर उपचुनाव जीते तो इससे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुृक्खू की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीत से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दमखम का भी परिचय होगा। अगर नहीं जीत पाए तो इससे सरकार पर फिलहाल कांग्रेस पर कोई आंच तो नहीं आएगी।

सुक्खू सरकार इस सबके बावजूद बहुमत में ही होगी। वहीं अपनी पार्टी की जीत को तय बताते हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव यह स्पष्ट कर देंगे की प्रदेश की जनता दल बदलू और भ्रष्ट लोगों को कभी भी अपना नुमाइंदा नहीं बना सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीनों सीट आसानी से जीत जाएगी।