Bollywood Stars: सुनील शेट्टी के जन्मदिन पर बेटी अथिया शेट्टी ने शेयर किया शानदार पोस्ट

0
72
Bollywood Stars सुनील शेट्टी के जन्मदिन पर बेटी अथिया शेट्टी ने शेयर किया शानदार पोस्ट
Bollywood Stars : सुनील शेट्टी के जन्मदिन पर बेटी अथिया शेट्टी ने शेयर किया शानदार पोस्ट

 Sunil Shetty Birthday, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर प्रशंसकों और फिल्मी सितारों की तरफ से उन्हें ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट कर अपने पापा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

लव यू पापा…मुझे हर दिन आपसे सीखने को मिलता है : अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर पापा संग दो तस्वीरें साझा करते हुए एक नोट भी लिखा है। पहली तस्वीर अथिया की शादी के समय हल्दी सेरेमनी की है जिसमें वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ अथिया ने प्यारा सा मैसेज लिखा है कि, ‘पापा आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त और दुनिया के सबसे अच्छे पिता हो। सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू पापा…मुझे हर दिन आपसे सीखने को मिलता है, ये मेरी खुशकिस्मती है’।

दूसरी तस्वीर पर हार्ट इमोजी बनाया

अथिया द्वारा पापा के साथ शेयर की गई दूसरी खूबसूरत तस्वीर उनके बचपन की है। इसमें वह पापा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और हाथों में उन्होंने अपनी गुड़िया थाम रखी है। इस तस्वीर पर इन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। बता दें कि अथिया, सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की पहली संतान हैं। अथिया से छोटे उनके भाई अहान शेट्टी हैं।

अथिया ने 2015 में ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया

अथिया शेट्टी ने भी पापा सुनील शेट्टी की तरह बॉलीवुड में करियर बनाया है। उन्होंने 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उनके साथ सूरज पंचोली दिखे थे। हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद वह ‘मुबारकां’, ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आई। यह भी फ्लॉप रही। अथिया का करियर बॉलीवुड में चल नहीं सका और इसके बाद 2023 में उन्होंने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करके घर बसा लिया।