Bollywood News: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का छठे माले से गिरकर निधन

0
343
Bollywood News मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का छठे माले से गिरकर निधन
Bollywood News : मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का छठे माले से गिरकर निधन

Malaika Arora Passes Away, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक छठे माले से गिरकर अनिल अरोड़ा का देहावसान हुआ है और खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर है। मलाइका और उनके परिवार के लिए यह बेहद दुखद वक्त है। इस दुखद खबर के बाद तमाम सेलेब्स भी एक्ट्रेस के घर पहुंच रहे हैं। एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड अरबाज खान भी मलाइका के घर पहुंच गए हैं।

  • पुणे में थीं मलाइका अरोड़ा

सुसाइड या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के पिता ने सुसाइड किया है। बताया जा रहा है की अनिल अरोड़ा ने अपने बांद्रा स्थित घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आज सुबह करीब 9 बजे जान दी। सूचना के बाद मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंची और शव को को पोस्टमार्टम के लिए बाबा अस्पताल भेज दिया गया है।  मले की जांच चल रही है। मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वह महाराष्ट्र के पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वह तुरंत मुंबई रवाना हो गईं। बता दें कि पिछले साल अनिल अरोड़ा को हेल्थ इश्यू के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस दौरान मलाइका को मां जॉइस के साथ अस्पताल में देखा गया था।

पंजाबी हिंदू परिवार से थे अनिल अरोड़ा

अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह मर्चेंट नेवी में रह चुके हैं। उनकी शादी जॉइस पॉलीकॉर्प से हुई थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। शादी और बेटियां होने के कुछ साल बाद अनिल और जॉइस का तलाक हो गया था, जिसका जिक्र एक्ट्रेस ने भी किया था। उन्होंने बताया था कि उनका बचपन कितना कठिन हो गया था।