Bollywood News: जानें महिला प्रधान फिल्म फ्लॉप होने के सवाल पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा

0
293
Bollywood News जानें महिला प्रधान फिल्म फ्लॉप होने के सवाल पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा
Bollywood News : जानें महिला प्रधान फिल्म फ्लॉप होने के सवाल पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा

Hollywood Actress Priyanka Chopra, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही हॉलीवुड में पहुंच चुकी हैं, लेकिन वह आज भी बॉलीवुड के अपने काम को नहीं भूलती हैं। हाल ही में उन्होंने महसूस किया है कि जब महिला केंद्रित फिल्में फ्लॉप होती हैं, तो वह कैसा महसूस करती हैं।

आखिरी बार ‘लव अगेन’ में नजर आई थीं प्रियंका

प्रियंका आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म लव अगेन में नजर आई थीं। इसमें वह सैम ह्यूगन संग रोमांस करती दिखीं थीं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा मुंबई फिल्म फेस्टिवल (मामी) के लिए भारत में आई है। इस साल के फेस्टिवल की वह चेयरपर्सन हैं। प्रियंका ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर महोत्सव में एक मास्टरक्लास आर्गेनाइज की और इस दौरान बताया कि वह एक महिला प्रधान फिल्म के फ्लॉप होने पर कैसा महसूस करती हैं।

भूमि पेडनेकर ने किया था यह सवाल

भूमि पेडनेकर ने प्रियंका चोपड़ा से पूछा कि जब कोई महिला प्रधान फिल्म फ्लॉप होती हैं, तो वह कैसा फील करती हैं, इस पर एक्ट्रेस ने कहा, जब आप एक महिला प्रधान फिल्म में काम करते हैं और आप इसकी सफलता की उम्मीद कर रहे होते हैं तो ऐसे में आपके ऊपर बहुत दबाव हो जाता है।

वैसे बहुत कम ही होता है कि कोई महिला प्रधान फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब न हो, पर ऐसा हो भी जाता है तो मुझे लगता है कि हम सभी महिलाए कुछ कदम पीछे चली गई हैं, या कहीं न कहीं मैंने उन्हें पीछे कर दिया है। प्रियंका ने बताया चाहे फिल्म चले ना चले, पर हमें यह काम करना ही होगा, क्योंकि हममें से कुछ लोग ही हैं, जिन्हें ऐसा करने का मौका मिलता है। अब आपको यह मानना है जिससे नारी जाति निराश न हो, क्योंकि हमारे पास बहुत कम मौके हैं।

प्रियंका चोपड़ा का लुक और वर्कफ्रंट

मुंबई फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो वह काले बॉर्डर वाली खूबसूरत सफेद फूलों वाली साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थी। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द फिल्म हेड्स आॅफ स्टेट में नजर आने वाली हैं, जिसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें : Famous Singer Noor Jahan: जानिए नूरजहां के प्यार में कैसे इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दांव पर लगा दी थी अपनी जिंदगी