Bollywood News: कंगना रनौत अब ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आएंगी

0
294
Bollywood News कंगना रनौत अब ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आएंगी
Bollywood News : कंगना रनौत अब ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आएंगी

Film Bharat Bhagya Vidhata, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड क्वीन और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत अब ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आएंगी। उन्होंने बबिता आशिवाल के साथ हाथ मिलाया है। आशिवाल और आदि शर्मा अपने प्रोडक्शन हाउस, यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के तहत अपनी पहली फिल्म, भारत भाग्य विधाता के लिए सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभाएंगी।

ब्लू-कॉलर मजदूरों व कामकाजी वर्ग के जीवन पर आधारित है फिल्म

कंगना रनौत अभिनीत ‘भारत भाग्य विधाता’ हमारे देश को आकार देने वाले ब्लू-कॉलर मजदूरों व कामकाजी वर्ग के जीवन पर आधारित है। यह उन गुमनाम नायकों को उजागर करती है, जिनके प्रयास अहम हैं, लेकिन अक्सर वे पहचाने नहीं जाते। निमार्ताओं ने अभिनेत्री से इसलिए संपर्क किया, क्योंकि वह अपरंपरागत प्रोजेक्ट चुनने व अनसुनी कहानी सामने रखने के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म के माध्यम से कंगना एक बार फिर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकेंगी।

मनोज तापड़िया कर रहे लेखन व निर्देशन

फिल्म और विज्ञापन उद्योग के दिग्गज मनोज तापड़िया भारत भाग्य विधाता का लेखन व निर्देशन कर रहे हैं। क्रू लोगों के दिलों को छूने वाली कहानियां बताने के लिए उत्साहित है। जल्द फिल्म का निर्माण शुरू हो जाएगा। बबिता आशिवाल ने कहा, इस प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव वाकई संतोषजनक रहा। उनका पहला लक्ष्य ऐसी सामग्री बनाना है, जिसके बारे में लोग सोचना बंद न कर सकें। उनका मानना है कि कंगना की यह फिल्म हिट होगी।

सफलता भारी कंटेंट वाली फिल्मों पर निर्भर करता : आदि

आदि शर्मा ने कहा, भारतीय सिनेमा का भविष्य उच्च गुणवत्ता और विचार करने वाली फिल्मों के निर्माण में निहित है। कंगना अभिनीत इस फिल्म को बनाने का उनका लक्ष्य दर्शकों के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाना था, जो राष्ट्रीय सीमाओं से परे होगा। उन्होंने कहा, सफल बॉक्स आॅफिस रिलीज का भविष्य भारी कंटेंट वाली फिल्मों पर निर्भर करता है। भारत भाग्य विधाता यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट की शुरूआत है।

विवाद के चलते टली रिलीज डेट

कंगना अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए कंगना निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख रही है या फिल्म 6 सितंबर 2024 को रिलीज होनी थी, पर विवाद के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है।